उज्जैन में लगे देश विरोधी नारे, चार गिरफ्तार, शिवराज बोले- तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं
mukhyamantri udyam kranti yojana mp registration,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना पंजीकरण,mukhyamantri udyam kranti yojana in hindi,mukhyamantri udyam kranti yojana mp apply form,mukhyamantri udyam kranti yojana eligibility,mukhyamantri udyam kranti yojana important document,mukhyamantri udyam kranti yojana aim,mukhyamantri udyam kranti yojana terms and condition,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के दस्तावेज

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की गीता कालोनी में गुरुवार रात कुछ शरारती तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।

आठ नामजद आरोपितों में सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि गुरुवार रात मोहर्रम के उपलक्ष्य में गीता कालोनी स्थित बड़े साहब बाबा के यहां वर्ग विशेष के लोग दर्शन करने पहुंचे थे।

वहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। भीड़ को देखकर पुलिसकर्मी व्यवस्था बना रहे थे। इस दौरान वहां करीब 20 युवाओं ने देश विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद और तालिबान जिंदाबाद के भी नारे लगे। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

एडीजी योगेश देशमुख, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी अमरेंद्रसिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने खाराकुआं थाने में वीडियो फुटेज खंगाले और नारेबाजी करने वालों की पहचान की। इसके बाद जीवाजीगंज पुलिस ने जफर उर्फ डैनी, राजू, अज्जू, शानू और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter