जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में विवेक तन्खा, संजय गांधी पर भी दिया बयान तो कांग्रेस बोली…

इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने जनसंख्या नियंत्रण की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रभक्त हूं, इसलिए मानता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। आबादी पर काबू नहीं किया गया तो देश गरीब ही रहेगा।

हालांकि, कानून की जगह शिक्षा और जागरूकता होगी तो लोग खुद जनसंख्या नियंत्रित करेंगे। सबसे साक्षर राज्य केरल इसका सुबूत है। तन्खा शनिवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इस दौरान उनसे जब कांग्रेस के बागी जी-23 समूह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि समूह और इसके नेताओं का लक्ष्य किसी भी स्थिति में कांग्रेस को अस्थिर करना नहीं है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के 23 नेताओं के एक समूह को जी-23 समूह कहा जाता है। तन्खा इसी समूह में गिने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि महीनेभर पहले कांग्रेस के लीगल सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को भी संगठन से नाराजगी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। तन्खा बोले, असल में तो मैंने एक साल पहले ही इस्तीफा देने का मन बना लिया था।

कांग्रेस नेतृत्व की क्षमता और संगठन की हालत पर तन्खा ने कहा कि यह समय की बात है। अभी कांग्रेस की लहर नीचे है तो तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। लहर कभी ऊपर भी आएगी। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter