मप्र में बच्चियों को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में आठ पर मामला दर्ज

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा ब्लाक के एक गांव में अंधविश्वास के चलते कुछ महिलाओं द्वारा छोटी बच्चियों को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुधवार को यहां जनजागरूकता शिविर भी लगाया गया।

इसमें कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य और पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीआर तेनीवार ने ग्रामीणों से चर्चा की। इस घटना पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने कलेक्टर को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर जांच करने के भी निर्देश दिए थे।

साथ ही बच्चियों की उम्र का पता लगाने के लिए भी कहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवकु मार सिंह ने बताया कि गुरुवार को जबेरा थाने में छह महिलाओं और अन्य दो लोग समेत आठ लोगों पर पाक्सो व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह है मामला : बारिश न होने से फसलें खराब हो रही थीं। इसलिए गांव की महिलाओं ने अंधविश्वास के चलते छोटी बच्चियों को निर्वस्त्र कर मूसल लेकर गांव में घुमाया था। मीडिया में यह मामला आने के बाद कलेक्टर को नोटिस जारी हुआ। इस मामले की जांच भी शुरू का गई। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter