दुकानों के ऊपर बने मकान में भड़की आग, लपटें उठती देख बाजार में मची भगदड़, दो महिलाएं झुलसी

Datia News : दतिया । कामद रोड िस्थत मेहरबान साहू के मकान में सिलेंडर में अचानक धधकी आग से दो महिलाएं झुलस गई। वहीं रसोईघर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे की है। जिस मकान में आग लगी उसके नीचे दुकानें िस्थत हैं। जहां आगजनी के दौरान लोग मौजूद थे।

दुकानों के ऊपरी मंजिल से उठ रही आग को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मकान से उठ रही आग की लपटों पर काबू पा लिया। समय रहते फायर बिग्रेड के पहुंच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार कामद रोड पर मेहरबान साहू का घर है। जहां उनकी पत्नी अंजना और एक अन्य महिला पुत्ती रसोईघर में शाम के समय खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली की दोनों महिला उससे झुलस गई। आग लगने की सूचना तत्काल नगर परिषद् इंदरगढ़ के फायर ब्रिगेड अमले को मिली।

फायर ब्रिगेड चालक अनवर खान एवं हैल्पर विनोद कुमार वंशकार ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया। रसोईघर दूसरी मंजिल की छत पर बना होने से घर का बाकी हिस्सा आग की चपेट में आने बच गया। जिस जगह आग लगी उसके निचले िहस्से में दुकानें संचालित होती हैं। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा घटित हो जाता। आग से झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter