अजब गजब : एक ऐसा देश, जहां जिंदा आदमी को कर दिया जाता है दफन और लोग मनाते हैं जश्न

अजब गजब. हर देश की अपनी एक अलग परंपरा होती है। जिसके कारण उसकी पहचान सभी जगह विख्यात हो जाती है। विश्व में ऐसे कई देश हैं जहां पर अनूठी परंपराएं हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। दुनिया का एक ऐसा ही देश है क्यूबा। जहां की एक अनोखी परंपरा आपको दांतो तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर देगी। परंपरा भी ऐसी जिसमें दुख के साथ साथ खुशियां मनाते लोग नजर आते हैं।

इस देश में जिंदा लोगों को दफन कर जश्न मनाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है।

इस परंपरा में जिंदा इंसान को जमीन में दफना दिया जाता है। यह प्रथा क्यूबा में बूजी फेस्टिवल के नाम से मशहूर है। इस त्योहार में जिंदा व्यक्ति को दफना दिया जाता है। इसमें किसी एक आदमी को ताबूत में बंद कर दिया जाता है और उसे शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है।
इस ताबूत के पीछे-पीछे उस व्यक्ति के रिश्तेदार और दोस्तों समेत कई लोगों की भीड़ चलती है। सभी लोग शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते गाते चलते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सफेद बालों वाली एक महिला हो उस शख्स की विधवा बनाया जाता है। क्यूबा में यह त्योहार पिछले 30 सालों से मनाया जाता है। इसका नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है। वैसे तो यह त्योहार किसी को ‌जिंदा दफनाने के लिए होता है । लेकिन यहां के नजारे को देखकर आपको लगेगा जैसे कोई शादी हो रही हो।
इस त्योहार की शुरुआत सन् 1984 में हुई थी। इसे स्‍थानीय कार्निवाल के समाप्त होने और एक नए जन्म के संकेत के आधार पर मनाया जाता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter