Board Exam 2021 Cancelled : इस राज्‍य ने रद्द कीं बोर्ड परीक्षाएं, जानें अब कब हो सकते हैं एग्‍जाम
nancy rani 10th topper biography in hindi,nancy rani pseb topper biography in hindi,nancy rani pseb topper marks ,nancy rani pseb topper photo,pseb result 10th class 2022 topper ,pseb 10th topper 2022,pseb 10th result 2022 toppers name,pseb 10th result 2022,pseb news today 10th class,pseb 10th result 2022 term 2,pseb 10th class result 2022,punjab board 10th result 2022,rani jaivanta bai,pseb 10th result 2022 kaise dekhe,aruna irani movies,how to check 10th result,pseb 10th merit list 2022,pseb 10th class merit list,pseb 10th class term 2 result,dance dance,pseb 10th result,meghana raami,dance with pa pa,cbse 10th result 2022

Board Exam 2021 Cancelled: रायपुर।कोरोना संक्रमण का असर अब बोर्ड परीक्षाओं पर भी पड़ने लगा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारें अपने यहां बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने यहां की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया है। यह परीक्षाएं 6 दिन बाद शुरू होने वाली थी।कोरोना संक्रमण इन दिनों पूरे राज्य को अपनी चपेट में लिए हुए है। ऐसे में परीक्षाएं करा पाना किसी खतरे से कम नहीं है।

कोरोना का खतरा अब इस साल भी बोर्ड परीक्षाओं पर मंडराने लगा है। साल 2020 में भी कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षाओं में समस्या आई थी और अब संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इस साल भी बोर्ड परीक्षाएं खतरे में हैं।इसीके चलते 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होनी थीं, मगर राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए एग्जाम स्थगित करने का फैसला किया गया है।

बोर्ड ने अभी एग्जाम की नई डेट्स जारी नहीं की है। राज्य में संक्रमण की स्थिति पर विचार करने के बाद नई एग्जाम डेट्स घोषित की जाएंगी। बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू होनी है। जिसके संबंध में भी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।CBSE समेत अन्य बोर्ड परीक्षाएं भी मई में आयोजित की जानी हैं। ऐसे में यह अनुमान है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं मई में शेड्यूल की जा सकती हैं।

बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला लेने से पहले राज्य सरकार अन्य क्लासेज़ के बच्चों के एग्जाम भी रद्द करने का फैसला कर चुकी है। छत्तीसगढ़ में 10वीं, 12वीं के अलावा अन्य सभी क्लासेज़ के छात्र बगैर एग्जाम के अगली कक्षा में प्रमोट किए जाने हैं। बोर्ड परीक्षाओं की नई डेट्स या अन्य कोई भी और जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in अथवा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ही जारी की जाएगी। छात्रों को सुझाव है कि वे किसी भी अन्य स्रोत से मिली जानकारी पर भरोसा न करें।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter