CBSE 10th Result 2021 : इंतजार बढ़ा, अब 22 जुलाई के बाद आएगा सीबीएसई 10वीं का परिणाम
cbse term 1 result 2022 official website,cbseresults.nic.in 2022 class 10 result term 1,cbseresults.nic.in 2022 class 12 result term 1,cbseresults.nic.in 2022 term 2 date sheet,cbse term 2 date sheet,cbse term 2 class 10 time table,cbse term 2 class 12 time table,cbse term 1 result 2022 official website,cbseresults.nic.in 2022 class 10 result term 1,cbseresults.nic.in 2022 class 12 result term 1,cbseresults.nic.in 2022 term 2 date sheet,cbse term 2 date sheet

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं का परिणाम जारी होने में अभी वक्त लग सकता है। इसके 22 जुलाई के बाद जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, 12वीं का परिणाम 31 जुलाई को जारी किया जा सकता है।

पहले सूचना आ रही थी कि 10वीं कक्षा का परिणाम 20 जुलाई को जारी किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्कूलों ने तय नीति के मुताबिक मूल्यांकन नहीं किया था।

स्कूलों ने अनुशोधन (माडरेशन) में सभी छात्रों को सीमा से अधिक अंक दे दिए थे। स्कूलों की इस लापरवाही से सीबीएसई के निष्पक्ष मूल्यांकन पर सवाल उठ सकते थे।

लिहाजा, स्कूलों को इन खामियों को दूर कर 17 जुलाई तक दोबारा अंक अपलोड करने को कहा गया था।

फिलहाल, बोर्ड को स्कूलों की तरफ से दिए गए अंकों की जांच करने में थोड़ा समय लगेगा। इस बार 10वीं की परीक्षा में करीब 21.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

बोर्ड ने स्कूलों को पिछले तीन साल के प्रदर्शन में श्रेष्ठ प्रदर्शन को आधार बनाकर परिणाम तैयार करने को कहा था। स्कूलों को इसमें प्री-बोर्ड, मिड टर्म, यूनिट टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंक परिणाम में जोड़ने हैं। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter