सीएम शिवराज जल्दी देगें प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, जल्द हो सकती हैं रुकी पड़ी मांगें पूरी
mukhyamantri udyam kranti yojana mp registration,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना पंजीकरण,mukhyamantri udyam kranti yojana in hindi,mukhyamantri udyam kranti yojana mp apply form,mukhyamantri udyam kranti yojana eligibility,mukhyamantri udyam kranti yojana important document,mukhyamantri udyam kranti yojana aim,mukhyamantri udyam kranti yojana terms and condition,मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के दस्तावेज

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बल्लभ भवन में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में सरकारी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनके सारे ड्यूज जल्दी ही दे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही यह भी कहाकि पहले प्रदेश में कोरोना के कारण पैदा हुए हालात सुधर जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।

कर्मचारियों को मिलेंगे रुके हुए लाभ

सीएम ने कहाकि कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी, जो धीरे-धीरे सुधर रही है। आर्थिक स्थिति बेहतर होते ही सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके रुके हुए पूरे लाभ मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां स्वास्थ्य सतर्कता केन्द्र का शुभारंभ किया। इस केन्द्र में ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर, वेपराइजर, थर्मल स्कैनर आदि रखे गए हैं।

आत्मनिर्भर एमपी का बनेगा रोडमैप

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहाकि कर्मचारी, सरकार के अभिन्न अंग हैं। शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर अमल भी कर्मचारियों के माध्यम से ही होता है। आत्मनिर्भर एमपी का रोडमैप तैयार है। नए साल में हम संकल्प लें कि इस पर तेजी से अमल कर मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और देश में सबसे अग्रणी राज्य बनाएंगे।

कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी होंगी

इस कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री से कर्मचारियों ने रुका हुआ प्रमोशन, रुका हुआ महंगाई भत्ता, वेतन वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा लाभ और 3 उच्चतर वेतनमान देने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter