कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले दिन, जानें साप्‍ताहिक राशिफल, सफलता मिलेगी या होगा कोई बड़ा फेरबदल

धर्म. यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और क्या-कुछ देने वाला है। इसके साथ ही आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी होंगी। यह सब जानने के लिए आपका साप्ताहिक ीराशिफल हम लेकर आए हैं। आपकी लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल यह बताएगा कि नया सप्‍ताह आपके लिए कैसा रहेगा। इसमें क्‍या कुछ मिलने वाला है और आपको क्‍या नुकसान हो सकता है।
आपको किस तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत है। कारोबार, व्‍यापार, नौकरी, रोजगार, पढ़ाई, जीवनचर्या, वैवाहिक जीवन, यात्रा, रोजमर्रा के कामों में आपको किस तरह की सफलता मिलेगी और कैसे नुकसान हो सकता है। किस तरह के मानसिक तनाव से आप गुजर सकते हैं और क्या शारीरिक कष्‍ट हो सकते हैं। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी या फिर जीवन आपका लाभदायक हो सकता है, आप सम्‍मानित होंगे या फिर कोई उपहार मिल सकता है, मातृ-पितृ सुख मिलेगा या नहीं, दांपत्‍य जीवन कैसा रहेगा। जानें अपना राशिफल-

मेष : इस सप्ताह धन के आवागमन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कई प्रकार के विचारों के चलते मन विचलित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ बनी रह सकती है। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ तनाव दे सकता है, वाणी पर संयम रखें।

वृषभ : इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते सरकारी तथा प्रॉपर्टी के कार्यो में आपको लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह उत्तम समाचार और आर्थिक लाभ की संभावना है। मन में एक अद्भुत उमंग रहेगी। दोस्तों और परिवार वालों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी गण प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

मिथुन : इस हफ्ते भाग्य का साथ आपको कोई लाभ दिला सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन से जुड़ी समस्याओं में इस हफ्ते आपको राहत मिलेगी। अचानक से अटका हुआ पैसा इस हफ्ते आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्कता बनाए रखें। हफ्ते का अंत कुछ समस्या दे सकता है।

कर्क : इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों से वैचारिक मतभेद रह सकता है। मन को शांत रखने का प्रयास करें, उत्तम रहेगा। रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में बड़ी सफलता के योग बनेंगे। इस हफ्ते पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। प्रेम संबंध में अनबन हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। धन का निवेश सोच-समझ कर करें।

सिंह  : इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ व्यर्थ के खर्च और भाग-दौड़ आपको परेशान कर सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कार्य से संबंधित कोई यात्रा का योग बन सकता है। भाग्य का साथ बना रहने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, क्रोध से बचें।

कन्या : नौकरी-पेशा वर्ग को थोड़ी सावधानी के साथ अपना कार्य करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यो में चल रही परेशानी समाप्त होगी। धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से परेशानी रह सकती है। पेट संबंधी कोई विकार रह सकता है। आलस्य से बचें। जीवन-साथी से लाभ मिल सकता है।

तुला : इस सप्ताह लोगों से मतभेद रह सकता है। नौकरी-पेशा वाले जातकों को थोड़ा संभलकर रहना पड़ सकता है। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृश्चिक : इस सप्ताह आपके पराक्रम में कमी रहेगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। आर्थिक पक्ष के मामलों में नए स्टार्टअप्स के रोल्स सामने आएंगे। व्यापारियों के लिए एग्रोकोटेशंस से जुड़े मामलों में सफलता का योग है। नौकरी पेशा को लाभ मिलेगा। महिला-छात्रवर्ग को नए अवसर मिलेंगे।

धनु : इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मध्यम से कुछ श्रेष्ठ रहेगा। व्यापार में खाद्य पदार्थों के संस्करण में लाभ होगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठता का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को विश्वविद्यालयीन अवसर मिल सकते हैं। वैचारिक उन्नति होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर भी उतार चढ़ाव रह सकता है।

मकर : राजकीय मामलों में सफलता तथा उच्च पद की प्राप्ति के योग है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में मध्य मार्ग के माध्यम से अनुकूलता बनने के योग हैं। व्यापारी नए निवेश को लेकर जोखिम उठा सकते हैं। नौकरीपेशा में कार्य की अधिकता रहेगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। महिला व छात्रवर्ग को अपने कार्यों में अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ : इस सप्ताह शासकीय कार्य में समस्याओं का समाधान होगा। अधिक सोच विचार से बचें। व्यापारियों के लिए भागीदारी करने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। महिला और छात्रवर्ग को इंजीनियरिंग से जुड़े शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन : इस सप्ताह धन को लेकर स्थितियां पहले से और अधिक मजबूत होती नजर आ सकती हैं। कार्यो के मनोनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। नौकरी और व्यापार कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता बहुत बढ़िया गुजर सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। उपहार और सम्मान की प्राप्ति के योग बन सकते हैं, आलस्य से बचें।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter