प्रिंयका के खूबसूरत अंदाज ने चुराया सभी का दिल, अवार्ड शो में पति निक के साथ नजर आई खास ड्रेस में

मुंबई :  निक जोनास से शादी को लेकर चर्चाओं में रही बाॅलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा अभी भी अपने अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में रहती है। हाल ही में निक जोनास और प्रिंयका को एक अवार्ड शो के दौरान देखा गया। जिसमें प्रिंयका की खास ड्रेस ने सभी को आकर्षित किया। वहीं निक के साथ उनका रोमांटिक अंदाज भी कई फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। निक भी प्रिंयका के साथ पूरे मूड में नजर आ रहे थे।

Billboard Music Awards में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी रोमांटिक केमेस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। इस अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखकर आप भी इनके फैन हो जाएंगे। इस Music Awards अवॉर्ड शो को निक जोनास ने होस्ट किया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा यहां एक अवॉर्ड को प्रेजेंट करने के लिए पहुंचीं थी। दोनों ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए और तस्वीरें खिंचवाईं।

प्रियंका यहां पर Dolce & Gabbana के शीयर गोल्ड गाउन नें पहुंचीं। उन्होंने इस गाउन में अपने सेक्सी लेग्स फ्लॉन्ट किए। इसके साथ उन्होंने बेल्ट भी कैरी किया। Accessories की बात करें तो प्रियंका ने कानों और उंगलियों में डायमंड पहने दिखीं। रेड कार्पेट पर इस कपल ने जमकर पोज दिए। तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे कि कपल गोल्स इसे ही कहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं सारा लाइमलाइट लूट ले जाती हैं। यहां भी रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे उतरे थे, लेकिन सारा फोकस प्रियंका पर ही दिखा। अवॉर्ड शो के बाद प्रियंका ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने पति निक जोनास की खूब तारीफ की। प्रियंका ने लिखा कि अपने काम और एक्सीलेंस से हर रोज निक जोनास उन्हें प्रभावति करते हैं। प्रिंयका के I love you के जवाब में निक जोनास ने लिखा- I love you more!

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter