किसानों ने अखिलेश से मांगा साथ, जनेऊ की सौगंध खाकर बोले- हम ब्राह्मण चुनाव में सपा को वोट देंगे
अयोध्या के किसानों ने अखिलेश यादव से मांगा साथ, जनेऊ की सौगंध खाकर बोले- हम ब्राह्मण चुनाव में सपा को वोट देंगे

लखनऊ.अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति, सड़क वपोर्ट के लिए प्रशासन भूमि अधिग्रहण कर रहा है। उधर, अधिग्रहण को लेकर किसान फित है। किसानों का आरोप है कि योगी सरकार उन्हें बाजार रेट से कम मुआवजा दे रही है। इसी सिलसिले में गुरुवार को अयोध्या के धरमपुर, कुतिया, गाजा जैसे लगभग 20 गांवों के किसान प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। किसानों ने उचित मुआवजे की लड़ाई में सपा का सहयोग मांगा।

इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि ये सरकार किसानों की मदद के लिए नहीं है। हम सब खुशहाली चाहते हैं। हमने किसानों को सपा सरकार में उचित मुआवजा दिलाया। अयोध्या के किसान पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय की अगुवाई में अखिलेश यादव के पास पहुंचे थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बारे में वे सरकार के सामने बात रखेंगे।

जनेऊ की सौगंध खाकर कहा- हम ब्राह्मण करेंगे सपा का समर्थन
सपा अध्यक्ष से मिलने पंहुचे राम लौट तिवारी ने जनेऊ की सौगंध के बारे में उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके साथ सभी ब्राह्मण समुदाय उनकी पार्टी का समर्थन करेंगे। आरोप भी लगाया गया कि अयोध्या जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को परेशान कर रखा है और उन्हें जमीन सरकार को देने के लिए जोर जबरदस्ती की जा रही है। सपा मुखिया ने कहा कि सरकार को किसानों की जमीनों के लिए 6 गुना मुआवजा देना चाहिए। सपा सरकार मे एक्सप्रेस वे के निर्माण में किसानों ने खुशी से अपनी जमीनें दी थी। ये होने के कारण हमने किसानों की सभी मांगे मानी थी। आखिर जो व्यक्ति पीढ़ियों से वहाँ रह रहा है। उसके साथ भेदभाव और जीनदती क्यों की जा रही है?

2022 के चुनाव में हर सीट पर अखिलेश जाएंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मल्हनी सीट से चुने गए लकी यादव को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वे खुद सभी सीटों का दौरा करेंगे। सपा अपने विकास के एजेंडे से पीछे नहीं हटेगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter