देखें वीडियो : शादी की खुशी में दुल्हन बनी “रिवॉल्वर रानी”, स्टेज पर चढ़ने से पहले की `हर्ष फायरिंग’,अब दुल्हन सहित तीन पर प्रतापगढ़ में FIR दर्ज

प्रतापगढ़ : कुछ ही समय पहले शामली जिले में घोड़ी पर सवार दूल्हे ने तमंचे से फायरिंग की थी और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब इससे भी बढ़कर प्रतापगढ़ में एक दुल्हन ने शादी के स्टेज पर चढ़ने से पहले हवा में गोली दागी। फिर दूल्हा हाथ पकड़कर उसे स्टेज पर लाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

देखें वीडियो :

बताया जा रहा है कि यह प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके के एक गांव की घटना है। 30 मई को शादी थी। दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। वह स्टेज पर खड़ा था, तभी दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाया।

इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी। वीडियो में गोली चलने की आवाज के बाद धुआं फैलता दिखता है। इसके बाद तालियां और सीटियां बजती हैं।

दूल्हन को दूल्हा स्टेज पर ले जाता है। तो दुल्हन को हो सकती है जेल थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि यह रविवार रात का वीडियो है। मुकदमा लिखा जा रहा है। दुल्हन और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter