साइना नेहवाल और कश्यप ने ताजमहल का किया दीदार, साझा की बेहतरीन तस्वीरें

आगरा : ओलंपियन साइना नेहवाल मंगलवार को ताजमहल की सुंदरता पर मुग्ध नजर आईं। वह पति पारुपल्ली कश्यप और मित्रों के साथ सुबह वहां पहुंचीं।

दंपती दो घंटे से अधिक समय स्मारक में रहा और रुमानी अंदाज में फोटो खिंचाते नजर आया। ताजमहल के बाद उन्होंने आगरा किला, एत्माद्दौला और मेहताब बाग भी देखा। सुबह 7:45 बजे साइना और उनके पति ताजमहल पहुंचे।

फोरकोर्ट से ही दोनों खिलाड़ी ताजमहल की सुंदरता पर मुग्ध नजर आए। वीडियो प्लेटफार्म, गार्डन, सेंट्रल टैंक और मुख्य मकबरे पर दोनों ने साथ-साथ और अलग-अलग फोटो खिंचवाए। गाइड नितिन सिंह से दोनों ने मुगलों के इतिहास, ताजमहल के निर्माण के साथ ही उसकी वास्तुकला के बारे में जानकारी की।

ताजमहल और आगरा किले के संबंध, मेहताब बाग, एत्माद्दौला और सिकंदरा के बारे में भी उन्होंने जानकारी की। ताजमहल के बाद उन्होंने आगरा का किला और एत्माद्दौला भी देखा।

सूर्यास्त के समय उन्होंने मेहताब बाग से ताजमहल निहारा। साइना रविवार को आगरा आई थीं। सोमवार को वह वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने गईं थीं और वहां से लौटते वक्त उन्होंने अकबर का मकबरा देखा था

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter