बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ विशेष विमान से दतिया पहुंची, कड़ी सुरक्षा के बीच कार से ओरछा रवाना

दतिया। सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन विशेष विमान से शुक्रवार शाम 5 बजे दतिया पहुंची। जहां से वह ओरछा के लिए रवाना हो गई। अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुत्रवधू एवं अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी दतिया हवाई पट्टी पर पहुंची। वहां से वह ओरछा के लिए कार से रवाना हो गई।

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन की ओरछा में फिल्म की शूटिंग होनी है। जिसके लिए वह ओरछा गई हैं। इस दौरान उनके ओरछा िस्थत रामराज सरकार मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम बताया जाता है।

पूर्व में ऐश्वर्या दतिया में मां पीतांबरा मंदिर में भी दर्शन के लिए आने वाली थी। लेकिन ऐनवक्त पर उनका कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद वह हवाई पट्टी से सीधे कार द्वारा ओरछा के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान हवाई पट्टी पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। किसी को भी हवाई पट्टी पर घुसने नहीं दिया जा रहा था। विशेष विमान से उतरने के बाद ऐश्वर्या ने क्रू के मेंबर के साथ फोटो शूट भी कराया। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या और एक अन्य सहयोगी भी मौजूद रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter