अपनी पार्टी के विधायक की टिप्पणी को लेकर दिग्गी ने दिखाया अलग अंदाज, कहा कौन है यह कंगना

नईदिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे (Sukhdeo Panse) की ओर से अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर की गई टिप्पणी इन दिनों हंगामा मचा रही है। उन्होंने कंगना को “नाचने-गाने वाली” (एक हिंदी ताना जिसे व्यापक रूप से गलत कहा जाता है) कह दिया। जिसके जवाब में कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा कि मैं एक राजपूत महिला हूं और हड्डियां तोड़ती हूं। पांसे के बयान और कंगना की उसको लेकर टिप्पणी पर जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहाकि कौन है कंगना।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जब पांसे की टिप्पणी और उस पर कंगना के ट्वीट के संबंध में दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो वह मुस्कुरा कर सवाल का जवाब टाल गए। उन्होंने कहाकि ये कंगना कौन है और बिना जवाब दिए हंसते हुए चले गए। दिग्विजय का यह अंदाज भी चर्चाओं में है। अपनी पार्टी के विधायक की टिप्पणी पर उनका इस तरह कहकर चल देना वहां मौजूद लोगों को अचरज में डाल गया।
कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई पर बैतूल जिला कलेक्ट्रेट में अपनी शिकायत दर्ज कराने आए पूर्व मंत्री ने कहा, “जुआ और सट्टेबाजी खुलेआम चल रही है, लेकिन इसके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लेकिन, जब हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारे किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए नाचने-गाने वाली महिला कंगना रनौत जैसे लोगों के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध किया तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। फिलहाल दोनों ओर से की गई टिप्पणी को लेकर मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। वहीं कांग्रेस ने भी इस मामले में पल्ल झाड़ने वाली िस्थति अपना ली है। वह इस टिप्पणी को विधायक की निजी टिप्पणी कहकर विवाद से बचना चाहती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter