‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ समारोह का समापन 23 जुलाई को ,सभी क्षेत्रीय रेल लेंगे भाग

लखनऊ : भारतीय रेल द्वारा 23 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में सप्ताह भर का प्रतिष्ठित समारोह आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित होंगे।  वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के भाग के रूप में भारतीय रेल द्वारा 18 जुलाई से 23 जुलाई तक एक सप्ताह का ‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह के दौरान 75 चिन्हित स्टेशनों/27 रेलगाड़ियों की स्वतंत्रता संग्राम में महत्व को दिखाया गया है।

सभी क्षेत्रीय/मंडल अपने नामित स्टेशनों (सभी 75 स्वतंत्रा स्टेशन) समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जोड़े जाएंगे। महाप्रबंधक समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेल महाप्रबंधकों को पहले ही लिखा है।

सभी क्षेत्र/मंडल में उनके नामित स्टेशनों (सभी 75 स्वतंत्रता स्टेशन) के माध्यम से दोतरफा कम्युनिकेशन लिंक के साथ समारोह का लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!