आयुष विभाग ने शुरू किया प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाइयों का वितरण

दतिया । आयुष विभाग ने बढ़ते संक्रमण को को रोकने और लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने के रविवार से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने कीदवाइयों का वितरण का कार्य शुरू किया है। इस कार्य में बाल प्रगति शिक्षण संस्थान द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। यह संस्था दवा वितरण के साथ ही कोरोना जागरूकता अभियान भी घर-घर जाकर चला रहा है।

कोरोना को लेकर बाल प्रगति शिक्षण संस्थान द्वारा विभिन्न स्तरों से लोगों के बीच निरंतर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की कड़ी में संस्थान के द्वारा अनुसूचित जनजाति बस्ती में लोगों के बीच रुमाल व मास्क तथा साबुन वितरण किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए घर के आसपास की गंदगी को तत्काल दूर करने के लिए भी कहा। अभियान समन्वय संस्था के संचालक सुदीप तिवारी ने महिलाओं तथा बच्चों से अनुरोध किया कि वह सभी एक-दो घंटे अपने हाथ की सफाई साबुन से करते रहे। जब तक कोरोना के प्रकोप की संभावना बनी रहेगी तब तक घर के सदस्य शाकाहारी भोजन का ही सेवन करना चाहिए। गर्म भोजन खाएं ताकि उस पर मक्खी नहीं बैठ सके, जो रोगों को फैलाती है। उन्होंने बताया किकोरो से डरने की नहीं अपितु सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा कपड़ों व घर आंगन की साफ-सफाई तथा भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी। सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने लोगों से कहा कि कोरोना से भयभीत होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे बचाव के रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि अपने आप को पूरी तरह सुरक्षित रखें। इसी के साथ ही संस्थान ने आयुष विभाग द्वारा उपलब्ध प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाइयों का भी निशुल्क वितरण बस्तियों में किया। साथ ही चिन्हित परिवारों को राशन एवं भोजन का प्रबंध किया गया। इस दौरान पूर्णचंद्र शर्मा ने संस्थान द्वारा जिले में कोरोना को लेकर चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर चंद्रकांत तिवारी, रंजीत झा तथआ प्रदीप राजोरिया आदि उपस्थित थे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter