कोरोना संकट के चलते पुरी जगन्नाथ मंदिर 15 जून तक श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद

भुवनेश्वर : ओडिशा में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए श्रीक्षेत्र धाम पुरी जगन्नाथ मंदिर में आम भक्तों का दर्शन 15 जून तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर के मुख्य प्रशासक डा. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि पहले की तरह मंदिर की सारी नीतियां केवल सेवायत और कर्मचारियों द्वारा संपादित की जाएंगी। दर्शन के संबंध में पहले से जारी निर्देशों को आगे भी जारी रखा गया है। बैठक में महाप्रभु की चंदन यात्रा समेत विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजनों को केवल सेवायतों द्वारा संपादित करने को कहा गया है। बैठक में सेवायतों व उनके स्वजन के स्वास्थ्य पर भी विचार-विमर्श किया गया। महाप्रभु की स्नान यात्रा और रथ यात्रा पर भी चर्चा की गई। सेवकों को कोविड-19 से बचाने पर जोर दिया गया। बता दें कि कोविड-19 को देखते हुए पहले 15 मई तक जगन्नाथ मंदिर में आम भक्तों का प्रवेश कर दर्शन करना वर्जित था। इसे मंदिर प्रशासन ने इसे और एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter