क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैन यूनाइटेड, CR7 में आइकॉनिक नंबर 7 जर्सी पहनेंगे

मैनचेस्टर : इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में 12 साल बाद अपने पुराने क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए वापसी करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर नंबर सात की जर्सी पहने नजर आएंगे।

रोनाल्डो ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मुझे यकीन नहीं था कि सात नंबर की जर्सी फिर से हासिल करना संभव होगा, इसलिए मैं इस अविश्वसनीय कदम के लिए क्लब को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।’

36 साल के रोनाल्डो जब पहली बार युनाइटेड के लिए वर्ष 2003 में खेलने आए थे तब वह 28 नंबर की जर्सी से खेलना चाहते थे,

लेकिन उस समय महान फुटबालर फग्र्यूसन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि रोनाल्डो 7 नंबर जर्सी पहनें, क्योंकि यह क्लब के महान खिलाड़ियों को दी जाती थी।

युनाइटेड के लिए इससे पहले नंबर 7 की जर्सी में जार्ज बेस्ट, ब्रायन राबसन, एरिक कैंटोना और डेविड बेकहम जैसे महान खिलाड़ी खेल चुके हैं। पिछले सत्र नंबर 7 की जर्सी के साथ युनाइटेड के लिए एडिसन कवानी खेले थे, जिन्हें अब नंबर 21 की जर्सी दी गई है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter