जेईई एडवांस 2021 परीक्षा 3 अक्टूबर को,केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर दी जानकारी
mpresults.nic.in 10th Result 2021, MP Board 10th Result 2021,एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को एलान किया कि जेईई-एडवांस का आयोजन तीन अक्टूबर को किया जाएगा।

पहले यह परीक्षा तीन जुलाई को होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की स्थितियों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

प्रधान ने ट्वीट किया, आइआइटी में दाखिले के लिए जेईई-एडवांस, 2021 का आयोजन तीन अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा के संचालन में कोरोना संबंधी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इस साल इन परीक्षाओं का संचालन आइआइटी-खड़गपुर कर रहा है। जेईई-एडवांस प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter