नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ : कई पूर्व मुख्यमंत्रीयो को भी मंत्रिमंडल में मिली जगह !

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो देश के दूसरे नेता बन गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने  उन्हें  और उनके मंत्रिमंडल को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। जहां अमित शाह से लेकर नितिन गडकरी सहित कई पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली। 

इस बार विशेष रूप से कई पूर्व मुख्यमंत्रीयो को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया जिनमें शिवराज सिंह चौहान ,मनोहर लाल खट्टर सहित कई नाम शुमार है। 

 डॉ. मोहन यादव ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण के पश्चात तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चयन पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कैबिनेट मंत्री  शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार और  ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बधाई एवं मंगल कामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य एल मुरूगन के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर उन्हें भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए  दुर्गा दास उईके और  सावित्री ठाकुर को भी मंगल कामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्राप्त प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश के विकास को नए आयाम प्रदान करेगा। मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास के विविध आयाम प्राप्त करते हुए ऐतिहासिक प्रगति हासिल करेगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter