‘पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल वैक्सीन खरीदने और ऑक्सीजन प्लांट लगाने में हो’ – सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली : पीएम केयर फंड का इस्तेमाल करते हुए देश के सभी 738 जिलों में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने और तत्काल कोरोना वैक्सीन खरीदने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), पीएम केयर्स फंड और सभी राज्यों को याचिका में पक्षकार बनाया है। वकील विप्लव शर्मा के जरिये दायर याचिका में कहा गया है कि सबसे पहले पीएम केयर्स फंड को तत्काल कोरोना वैक्सीन खरीदने और देश के सभी 738 जिले में सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए राशि जारी करने का निर्देश दें। इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है। याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि वे सभी निजी और धर्मार्थ अस्पतालों में भी आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाना सुनिश्चित करें।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter