भाजपा को ‘हिंदू’ शब्द को हाईजैक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी : हरीश रावत

देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हम सनातन धर्म को मानने वाले भाजपा से प्रतियोगिता नहीं करते।

कांग्रेस जनसमस्या, विकास और लोक कल्याण के मसलों पर ही जनता के बीच जाएगीे। कांग्रेस का चुनावों में उद्घोष जय श्री गणेश होगा। भाजपा हिंदुत्व की बात करती है। हम सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू हैं।

आस्था सनातन धर्म के सिद्धांतों में है और इसी प्रकार का आचरण करते हैं। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए कांगे्रस भी पूरी तैयारी में जुटी हुई है। उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति की कमान संभालने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत अब कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत जय श्री गणेश के उद््रघोष के साथ होगी।

भगवान श्री गणेश सबके आराध्य देव हैं। हर महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से पहले उनका नाम लिया जाता है। यही कारण है कि कांग्रेस ने जय श्री गणेश के उद्घोष से कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी गणेश (गणेश गोदियाल) ही हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व भाजपा की पिच है। कांग्रेस, भाजपा की नहीं, अपनी पिच पर खेलेगी। कांग्रेस सनातन धर्म पर आस्था और विश्वास करती है।

पार्टी इसी के हिसाब से आचरण करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजनता की समस्याओं, प्रदेश के विकास और आमजन से जुड़े मसलों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने इसके बाद इंटरनेट मीडिया में भी एक पोस्ट डाली। इसकी शुरुआत भी उन्होंने जय श्री गणेश से की।

उन्होंने लिखा कि सदन और सड़क में रचनात्मक सूझबूझ वाले विपक्ष की भूमिका अदा करने के बाद अब कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस जनता के दरबार में भाजपा सरकार के कायों की सच्चाई सामने लाएगी। इस दौरान वह जनता के साथ भविष्य के उत्तराखंड के संबंध में भी बात करेंगे। तीन सितंबर से खटीमा के शहीद स्थल से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जाएगी। –

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter