भारत की चीन को 2 टूकः मालवाहक विमानों की आवाजाही करे बहाल, चिकित्सा आपूर्तियों की कीमतें बढ़ने से रोके

बीजिंग : भारत ने देश में कोरोना की लहर से निपटने में लगे निजी भारतीय व्यापारियों द्वारा चीनी उत्पादकों से खरीदी जा रही आवश्यक चिकित्सा आपूर्तियों की कीमतों में तेज होती वृद्धि को रोकने में चीन से मदद करने और सतत आपूर्ति श्रंृखला को बरकरार रखने के लिए मालवाहक विमान सेवाओं की सामान्य आवाजाही बहाल करने को कहा है। हांगकांग में भारत की महावाणिज्य दूत प्रियंका चौहान ने कहा कि आक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी चिकित्सा आपूर्तियों की बढ़ती कीमतों और भारत आने वाले मालवाहक विमानों में व्यवधान से चिकित्सा सामग्रियों के आगमन की गति धीमी हो रही है।

साउथ चाइना माìनग पोस्ट के साथ एक साक्षात्कार में चौहान ने कहा, मैं यह कहना चाहती हूं कि इस वक्त हमारी आकांक्षा यह है कि आपूर्ति श्रंृखला खुली रहे और उत्पाद की कीमतें स्थिर रहें। उन्होंने हांगकांग के समाचार पत्र से कहा, भले ही आपूर्ति-मांग का थोड़ा बहुत दबाव है, लेकिन उत्पाद की कीमतों में कुछ स्थिरता और पूर्वानुमान तो होना चाहिए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter