भारत-बांग्लादेश के बीच 56 साल बाद इस रेलवे लिंक पर ट्रेन चलनी हुई शुरू, कारोबार में मिलेगी मदद

नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश ने 56 साल बाद रविवार को हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी रेलमार्ग पर मालगाड़ी की नियमित सेवाएं शुरू कर दीं। इससे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी और द्विपक्षीय व्यापार मजबूत होगा।

बहाल किए गए इस रेलमार्ग का उद्घाटन 17 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने किया था।

ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के मुताबिक, हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी भारत और बांग्लादेश के बीच पांचवां ऐसा रेलमार्ग है जिसे फिर शुरू किया गया है। भारतीय रेलवे ने पहली ट्रेन नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के दमदिम स्टेशन से बांग्लादेश के लिए रवाना की।

इस ट्रेन से पत्थर भेजे गए हैं। बता दें कि 1947 में विभाजन के बाद भारत और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के बीच 1965 तक सात रेलमार्ग संचालित थे। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने 1965 से पहले संचालित सभी रेलमार्गों को बहाल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

 चौथी आक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची बांग्लादेश

‘एएनआइ’ के मुताबिक, भारत ने रविवार को चौथी आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से बांग्लादेश को 200 मीट्रिक टन मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति की। इससे पहले तीन आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों से बांग्लादेश को 600 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter