नई दिल्ली। मार्च 2021 में भारत का निर्यात कारोबार 58.23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 34 अरब डॉलर रहा। मार्च 2020 में यह 21.49 अरब डॉलर था। अप्रैल-मार्च 2020-21 के दौरान निर्यात 290.18 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 313.36 अरब डॉलर रहा था जो 7.40 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है। भारत का माल आयात मार्च 2021 में 48.12 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल मार्च 2020 में 31.47 अरब डॉलर था, इस तरह से 52.89% वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-मार्च 2020-21 के दौरान माल आयात 388.92 अरब डॉलर था जबकि इसी अवधि में पिछले साल यह 474.71 अरब डॉलर था जो 18.07 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित करता है।
इस प्रकार से मार्च 2021 में 14.11 अरब डॉलर के व्यापार घाटे के साथ भारत नेट आयातक रहा, जो एक साल पहले 9.98 अरब डॉलर था। मार्च 2021 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात 30.79 अरब डॉलर था जबकि मार्च 2020 में यह 18.97 अरब डॉलर था, इस तरह से 62.3 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। मार्च 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 27.25 अरब डॉलर रहा, जो मार्च 2020 में 16.95 अरब डॉलर था और इस तरह से 60.72 प्रतिशत का सकारात्मक सुधार दर्ज किया गया। अप्रैल-मार्च 2020-21 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात का संचयी मूल्य 238.54 अरब डॉलर रहा जो 2019-20 में इसी अवधि में 236.17 अरब डॉलर था। इस तरह से यह 1.0 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित करता है।

मार्च 2021 में तेल आयात 10.17 अरब डॉलर रहा जबकि मार्च 2020 में यह 10.05 अरब डॉलर था और इस तरह से 1.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल-मार्च 2020-21 में तेल का आयात 82.25 अरब डॉलर था जो इसी अवधि में पहले 130.55 अरब डॉलर था, यह 37.0 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

मार्च 2021 में गैर-तेल का आयात 37.95 अरब डॉलर था जो मार्च 2020 में 21.42 अरब डॉलर रहा था, यह 77.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। गैर-तेल आयात अप्रैल-मार्च 2020-21 में 306.67 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 344.16 अरब डॉलर था, यह 10.89 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। गैर-तेल, गैर-जीजे (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात मार्च 2021 में 27.01 अरब डॉलर रहा, जो मार्च 2020 में 18.70 अरब डॉलर था, इस तरह से यह 44.45 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दिखाता है। गैर-तेल और गैर-जीजे आयात अप्रैल-मार्च 2020-21 में 252.50 अरब डॉलर रहा जबकि अप्रैल-मार्च 2019-20 में यह 290.74 अरब डॉलर था, जो 13.15 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि को दिखाता है।
निर्यात की प्रमुख वस्तुएं जिसमें मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई: अन्य अनाज (323.65%), ऑयल मील्स (228.40%), लौह अयस्क (194.98%), फ्लोर कवरिंग समेत जूट (105.19%), कालीन (89.86%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (88.69%), रत्न और आभूषण (75.57%), इंजीनियरिंग सामान (70.28%), अनाज और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (67.08%), चावल (65.23%), मसाले (59.04%), सूती धागे/कपड़े/बने-बनाए, हैंडलूम उत्पाद आदि (55.43%), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (52.84%), सिरेमिक उत्पाद और कांच की बनी चीजें (52.57%), औषधि एवं दवाएं (47.37%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (45.18%), प्लास्टिक और लिनोलियम (45.12%), हस्तशिल्प हाथ से बने कालीन (42.59%), समुद्री उत्पाद (40.80%), मानव निर्मित यार्न/कपड़े/बने बनाए आदि (30.69%), मीका, कोयला और अन्य अयस्क, खनिज प्रक्रिया सहित (30.29%), पेट्रोलियम उत्पाद (27.49%), सभी रेडीमेड कपड़े (27.35%), कॉफी (23.31%), फल और सब्जियां (22.98%), चमड़ा और चमड़े से बना माल (18.27%), तंबाकू (15.5%) और चाय (7.73%)।
मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 के दौरान जिन दो वस्तुओं के निर्यात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई उनमें ऑयल सीड्स (-6.6%) और काजू (-1.95%) हैं।
पिछले साल इसी महीने की तुलना में मार्च 2021 में सकारात्मक वृद्धि वाले आयातित प्रमुख वस्तुओं के समूह हैं: सोना (584.21%), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट्स (464.22%), डाइंग / टैनिंग / कलरिंग मटेरियल्स (106.87%), टेक्सटाइल यार्न फैब्रिक, मेडअप्स आर्टिकल्स (92.11%), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (82.62%), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री आदि (81.66%), मोती, कीमती और अर्द्ध-कीमती पत्थर (80.25%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (76.66%), धातु के अयस्क और अन्य खनिज (72.03%), अलौह धातु (71.32%), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (70.43%), पेशेवर उपकरण, ऑप्टिकल सामान आदि (61.66%), मशीनरी, इलेक्ट्रिकल और गैर-इलेक्ट्रिकल (59.92%), वनस्पति तेल (58.02%), लोहा और इस्पात (55.28%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (55.07%), औषधीय और दवा उत्पाद (52.32%), मशीन टूल्स (43.12%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (33.52%), पल्प एंड वेस्ट पेपर (32.78%), फल और सब्जियां (22.29%), कोयला, कोक और ब्रिकेट आदि (7.22%), कॉटन रॉ एंड वेस्ट (3.79%), पेट्रोलियम, क्रूड और उत्पाद (1.22%)।
पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में मार्च 2021 में नकारात्मक वृद्धि वाले आयातित प्रमुख वस्तु समूह हैं; चांदी (-90.22%), न्यूजप्रिंट (-50.66%), परिवहन उपकरण (-32.73%), प्रोजेक्ट गुड्स (-32.56%) और दलहन (-13.38%) और उर्वरक, क्रूड और विनिर्मित (-5.57%)।
माल व्यापार : प्रारंभिक डेटा,मार्च 2021
मूल्य अरब अमेरिकी डॉलर में
कुल | गैर-पेट्रोलियम | गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण | ||||||||
2019-20 | 2020-21 | % परिवर्तन | 2019-20 | 2020-21 | % परिवर्तन | 2019-20 | 2020-21 | % परिवर्तन | ||
निर्यात | 21.49 | 34.00 | 58.23 | 18.97 | 30.79 | 62.30 | 16.95 | 27.25 | 60.72 | |
आयात | 31.47 | 48.12 | 52.89 | 21.42 | 37.95 | 77.12 | 18.70 | 27.01 | 44.45 | |
घाटा | -9.98 | -14.11 | 41.40 | -2.45 | -7.15 | 191.85 | -1.74 | 0.24 | -113.77 | |
प्रमुख वस्तु समूह में परिवर्तन
मूल्य मिलियन अमेरिकी डॉलर में
मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में बड़ी वृद्धि | मार्च 2020 की तुलना में मार्च 2021 में बड़ी गिरावट | |||||
वस्तु समूह | मूल्य में बदलाव | % परिवर्तन | वस्तु समूह | मूल्य में बदलाव | % परिवर्तन | |
निर्यात | इंजीनियरिंग सामान | 3819.97 | 70.28 | तिलहन | -7.60 | -6.60 |
रत्न और आभूषण | 1525.94 | 75.57 | काजू | -0.80 | -1.95 | |
दवा एवं औषधि | 732.28 | 47.37 | ||||
आयात | सोना | 7173.48 | 584.21 | परिवहन उपकरण | -840.53 | -32.73 |
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान | 2538.99 | 76.66 | चांदी | -87.69 | -90.22 | |
मशीनरी, इलेक्ट्रिकल और गैर-इलेक्ट्रिकल | 1314.53 | 59.92 | प्रोजेक्ट गुड्स | -31.92 | -32.56 |