लालू यादव की बेटी ने एक्ट्रेस कंगना को कहा ‘आंख की अंधी और दिमाग से पैदल’ जानिए क्या है पूरा मामला

पटना : इंटरनेट मीडिया पर लगातार सक्रिय राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस बार अभिनेत्री कंगना रनौट को निशाना बनाया है। रोहिणी ने रविवार को ट्वीट करके कंगना को दिमाग से पैदल बताया है। बक्सर के पास गंगा में बहती लाशों के मुद्दे पर कंगना ने सरकार के समर्थन में बयान दिया था, जिसके बाद रोहिणी ने कंगना पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कंगना रनौट राज्यसभा जाने के लिए बेताब हैं और इसीलिए सरकार की दलाली कर रही हैं। उन्हें जेल भेज देना चाहिए। लालू की बेटी ने लिखा कि कंगना मानवता का गला घोट रही हैं। गंगा में बहती लाशों को नाइजीरिया की बता रही हैं। इसके जरिए कंगना फकीरा की छवि को बचाना चाह रही हैं। वह तो फर्जी झांसी की रानी भी बन जाती हैं। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter