शाहरुख खान ने कबीर खान बन हॉकी टीम को दी बधाई, बोले- ‘गोल्ड लेकर आना..’

नई दिल्ली : भारतीय महिला हाकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का श्रेय कोच शोर्ड मारिन को दिया जा रहा है और साथ ही में फिल्म चक दे इंडिया के कबीर खान से उनकी तुलना की जा रही है।

कबीर खान का किरदार बालीवुड अभिनेता शाह रुख खान ने निभाया था, जो फिल्म में महिला हाकी टीम के कोच थे। शाह रुख ने एक ट्वीट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने महिला टीम के कोच के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘हां, कोई बात नहीं।

बस आते वक्त स्वर्ण लेकर आना। अपने परिवार के एक अरब सदस्यों के लिए। इस बार धनतेरस भी दो नवंबर को है। पूर्व कोच कबीर खान।’ दरअसल, महिला हाकी टीम की जीत के बाद कोच मारिन ने टीम के साथ एक सेल्फी शेयर की।

इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘परिवार से माफी, मैं बाद में आऊंगा।’ शाह रुख के ट्वीट पर कोच मारिन ने रिएक्ट किया। उन्होंने शाह रुख के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘सभी के समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद। हम फिर से अपना सब कुछ देंगे। वास्तविक कोच की तरफ से।’

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter