हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के 15वें सीएम, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमंत बिस्वा सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने अन्य नेताओं को भी मंत्री पदकी शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “हिमंत बिस्वासरमाजी और आज शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को बधाई देता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि यह टीम असम में विकास की यात्रा को और तेज करने तथा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेगी।”

 मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की भी प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे महत्वपूर्ण सहयोगी सर्बानंद सोनोवाल जी ने पिछले पांच वर्ष एक जन समर्थक और विकास समर्थक प्रशासन का नेतृत्व किया।असम की प्रगति और राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में उन्होंने एक बड़ा योगदान दिया है।”

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter