अक्षय कुमार की मां का निधन, अंतिम संस्कार में बॉलीवुड हस्तियों का लगा तांता

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। 77 वर्षीय अरुणा वृद्धावस्था की परेशानियों के चलते बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। मां की हालात गंभीर होने पर अक्षय सोमवार को अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर ब्रिटेन से वापस आए थे।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी मां के निधन के बारे में सूचित करते हुए लिखा, ‘वह मेरी रीढ़ की हड्डी थीं और आज मैं अपने भीतर असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं।

मेरी मां अरुणा भाटिया सुबह शांति से दुनिया छोड़कर चली गईं और दूसरी दुनिया में मेरे पिता से फिर से मिल गईं। मेरे और मेरे परिवार की इस अवस्था के दौरान आपकी प्रार्थनाओं का मैं सम्मान करता हूं।

ओम शांति।’ बुधवार को ही अक्षय के स्वजन और करीबियों की उपस्थिति में मुंबई के विले पार्ले श्मशान में अरुणा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने अभिनेता रितेश देशमुख, संजय दत्त, बाबी देओल, करण कपाड़िया और फिल्मकार भूषण कुमार, रोहित शेट्टी और साजिद खान भी अक्षय के घर पहुंचे।

वहीं अजय देवगन, सलमान खान, पंकज त्रिपाठी, जावेद अख्तर और इमरान हाशमी समेत तमाम हस्तियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter