अजमेर में नशे के कारोबार पर रेड: 5 करोड़ की नशीली दवा बरामद, दो गिरफ्तार

अजमेर : हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से पकड़ी गई 15 करोड़ की नशीली दवाओं की खेप के बाद पुलिस ने मोहाली स्थित जीरकपुर से राणू भार्गव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह आरोपित फैक्ट्री मालिक मनीष मोहन से नशीली दवाओं की बड़ी खेप लेकर पंजाब और हरियाणा में खुलेआम बेच रहा था।

दूसरी तरफ अमृतसर देहाती पुलिस की एक अन्य टीम ने हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़े नई दिल्ली स्थित मयूर विहार के रहने वाले प्रेम कुमार झा को कुरुक्षेत्र की अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

एसपी गौरव तूड़ा ने बताया कि दोनों आरोपितों से सीआइए स्टाफ में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया है कि प्रेम झा मेडिकोज नाम से कारोबार कर रहा है।

वह पिछले एक साल से पावंटा साहिब की फैक्ट्री के मालिक मनीष से बड़े स्तर पर नशीली दवाएं लेकर बेच रहा था।

इस हाई प्रोफाइल मामले में मनीष मोहन सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के कई इलाकों में नशीली दवाओं के करीब 24 तस्करों की धरपकड़ के लिए रेड कर रही है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!