अब अखंड भारत के नक्शे को लेकर इंदौर में बवाल! कांग्रेस के केंद्र से तीखे सवाल

इंदौर : शहर के फूटी कोठी चौराहे पर नगर निगम द्वारा लगाए गए अखंड भारत के नक्शे पर विवाद खड़ा हो गया है। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को भारत के हिस्से में दर्शाया गया है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमिन उल खान सूरी ने कहा है कि अखंड भारत के नक्शे को लेकर हम यह सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या विदेश नीति में वाकई कोई बदलाव किया गया है।

क्या इसका उन देशों से भारत के संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा, जिन्हें भारत के नक्शे में दर्शाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कहने पर ऐसा किया है। इस संबंध में सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

इस संबंध में नगर निगम के प्रभारी निगमायुक्त संदीप सोनी ने बताया कि दो साल पहले फूटी कोठी चौराहे को वैदिक भारत की थीम पर सजाया-संवारा गया था। इसमें वैदिक काल के दौरान अखंड भारत का नक्शा बनाया गया है। इसके अलावा यहां ऋषियों-मुनियों की तस्वीरें भी बनाई गई हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter