अमेरिका: गर्मी और लू का प्रकोप बना रहा नए रिकॉर्ड, डेथ वैली में पारा पहुंचा 54 डिग्री

रायटर : अमेरिका और कनाडा के पश्चिम में तापमान इन दिनों हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। भीषण लू के थपेड़े अमेरिका में अब तक कई लोगों की जान ले चुके हैं। पश्चिमी अमेरिका में लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है।

कैलीफॉर्निया की मशहूर डेथ वैली में रविवार को तापमान 54 डिग्री सेल्सियस (करीब 130 डिग्री फारेनहाइट) दर्ज किया गया है। इस वजह यह इलाका एक बार फिर से धरती का सबसे गर्म हिस्सा बन गया है।

वहीं पश्चिमी कनाडा में तापमान 92 डिग्री फारेनहाइट (32 डिग्री सेल्सियस) रिकार्ड किया गया है। यहां पर कई जगहों पर जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। इसकी वजह से लोगों को यहां से बाहर जाने को भी कहा गया है।

अमेरिका के डेथ वैली के केंद्र में मौजूद फर्नेस क्रीक विजिटर्स सेंटर के बाहर लगे थर्मामीटर में ये तापमान 134 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच चुका है। इसको जब जांचा गया तो ये धरती पर सबसे अधिक तापमान था।

रविवार की दोपहर ये बढ़कर 178 डिग्री फारेनहाइट तक जा पहुंचा था। यहां पर पहुंचे एरिजोना के रिचर्ड रेडर ने बताया कि वो यहां पर ये देखने आए थे कि ये कैसे होता है। रविवार को रिचर्ड डेथ वैली में करीब 10 मील की दूरी तक यहां आए थे।

यहां पर आने वाले दूसरे पर्यटक भी केवल यहां पर टेंप्रेचर मीटर के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाने के लिए ही अपनी कार से बाहर निकल रहे थे।

पूरे पेसेफिक नॉर्थवेस्ट का लगभग यही हाल है। दक्षिण ओरेगॉन के जंगल में इन दिनों जबरदस्त आग लगी हुई है। इसकी वजह से भी यहां का तापमान इतना अधिक बढ़ा हुआ है।

ओरेगॉन में कई लोगों की जान भीषण गर्मी की वजह से अब तक जा चुकी है। इस भीषण गर्मी में यहां के घरों में बिजली जाने का भी डर लगा हुआ है। अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने और अधिक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है।

एनडब्ल्यूएस की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिन और गर्म हो सकते हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि बढ़ता तापमान लोगों की सेहत और उनकी जान का भी दुश्मन बन सकता है। इसलिए बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखा जाए। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter