अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कोरोनावायरस राहत पैकेज बिल पर हस्ताक्षर किए

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस राहत और खर्च पैकेज विधेयक पर हस्‍ताक्षर कर दिये हैं । इससे सरकार का काम काज आंशिक रूप से ठप्‍प होने से बच गया है।

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने शुरूआत में यह कहते हुए इस विधेयक पर हस्‍ताक्षर करने से मना कर दिया था कि वह लोगों को एकबार में ही बड़ा भुगतान करना चाहते हैं। इसमें देरी होने के कारण अमरीका के करोड़ों लोग बेरोजगारी भत्‍तों से कुछ समय के लिए वंचित हो गये थे। एक बयान में, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह बेरोजगारी के फायदों की बहाली करने, एयरलाइन में काम करने वाले लोगों को फिर से काम पर भेजने और वैक्‍सीन के वितरण के लिए काफी अधिक धन राशि देने के लिए इस विधेयक पर हस्‍क्षातर कर रहे हैं।

अगर राष्‍ट्रपति ट्रंप कल आधी रात तक इस विधेयक पर हस्‍क्षातर नहीं करते तो विधेयक पारित होने तक आंशिक रूप से सरकार का काम काज ठप्‍प हो जाता। लगभग एक करोड़ 40 लाख अमरीकी नागरिकों को बेरोजगारी भत्‍ता और नये राहत चैक मिलने में देरी हुई। अब बेरोजगारी भत्‍तों को फिर से बहाल कर दिया जायेगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter