अमेरिकी राष्ट्रपति बायडेन ने ली कोरोना की बूस्टर डोज, लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार दोपहर व्हाइट हाउस में कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लिया। संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बूस्टर डोज को मंजूरी दिए जाने के बाद बाइडन ने फाइजर की तीसरी वैक्सीन लगवाई। बाइडन ने टीका लगवाने से पहले टिप्पणी के दौरान कहा कि हम जानते हैं कि इस महामारी को हराने और जीवन बचाने के लिए अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए,

हमारे स्कूल खुलें, हमारी अर्थव्यवस्था चले इसके लिए हम लोगों को टीका लगवाने की जरूरत है। इसलिए कृपया सही काम करें। टीका जरूर लगवाएं। यह आपके जीवन को बचा सकता है और यह आपके आस-पास के लोगों के जीवन को बचा सकता है।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा फाइजर बूस्टर डोज को अधिकृत करने के बाद बायडेन ने संवाददाताओं से कहा, “यह स्वीकार करना कठिन है कि मैं 65 वर्ष से अधिक का हूं, लेकिन मुझे अपना बूस्टर शॉट मिल रहा है।” अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्ट वैरिएंट के कहर के दौरान डेल्टा बूस्टर डोज से लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter