आईटीबीपी ने दसवीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता जीती,

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने लद्दाख को फाइनल में हराकर आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (आईएचएआई) की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता जीत ली है.

समुद्र तल से 8694 फ़ीट पर आयोजित इस प्रतियोगिता को माइनस एक डिग्री तापमान वाले वातावरण में गुलमर्ग आइस रिंक पर आयोजित किया गया था. सैकड़ों लोगों ने इस फाइनल मैच को देखा.

16 से 22 जनवरी के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की बड़ी आइस हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया. आईटीबीपी की सशक्त आइस हॉकी टीम है, जिसके कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं.

पिछले वर्षों में बल की इस टीम ने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं, जिनमें 2019 में राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता भी शामिल है. लद्दाख को देश का आइस हॉकी केंद्र माना जाता है. यहां स्थानीय जनता इस खेल को लेकर बहुत उत्साहित रहती है.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter