दतिया. आज कमरारी में हरिजन बस्ती में पहुँचकर सीईओ जनपद दतिया द्वारा आम जनों से चौपाल लगाकर चर्चा की गई और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी और । उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए सचिव grs को निर्देश दिए। राशन वितरण पर फीडबैक लिया। दिव्यांगजनो को पेंशन मिल रही अथवा नही इसकी जानकारी प्राप्त की।आपको बता दें कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया गिर्राज दुबे जमीनी स्तर के अधिकारी के रूप में अपने अच्छी कार्यशैली के लिए एक अलग ही पहचान बनाए रखते हैं उनकी इस अच्छी कार्यशैली को लेकर दतिया कलेक्टर महोदय भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिर्राज दुबे को सम्मानित कर चुके।
