आपका ये प्रेम और स्नेह मुझे बार बार असम ले आता है – पीएम मोदी ने शिवसागर में असम के एक लाख से अधिक मूल निवासियों को जमीन के पट्टे आवंटित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने शिवसागर में असम के एक लाख से अधिक मूल निवासियों को जमीन के पट्टे आवंटित किए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, असम के लोगों का ये आशीर्वाद, आपकी ये आत्मीयता मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। आपका ये प्रेम और स्नेह मुझे बार बार असम ले आता है।

 

असम के शिवसागर में प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख 6 हजार असम के भूमिहीन लोगों को जमीनों का पट्टा दिया. इस मौके पर पीएम ने वहां एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि धरती हमारी माता के समान हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने भूमिहीनों को जमीन देने में कोई रूचि नहीं दिखाई थी। लेकिन इस सरकार ने लोगों को जमीन के पट्टे दिए गए अब एक लाख परिवार इसमें और जुड़ गए।

शिवसागर में इस मौके पर पीएम मोदी ने लाभार्थियों को भूमि पट्टे प्रदान किए हैं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, असम के लोगों का ये आशीर्वाद, आपकी ये आत्मीयता मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। आपका ये प्रेम और स्नेह मुझे बार बार असम ले आता है।

पीएम मोदी ने कहा, असम में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय भी यहां करीब-करीब 6 लाख मूल निवासी परिवार जिनके पास ज़मीन के कानूनी कागज़ नहीं थे, लेकिन सर्वानंद सोनोवाल जी के नेतृत्व में यहां की सरकार ने आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए गंभीरता के साथ काम किया। आत्मविश्वास तभी बढ़ता है जब घर-परिवार में भी सुविधाएं मिलती हैं और बाहर का इंफ्रास्ट्रक्चर भी सुधरता है।

बीते सालों में इन दोनों मोर्चों पर असम में अभूतपूर्व काम किया गया है। 5 साल पहले तक असम के 50 प्रतिशत से भी कम घरों तक बिजली पहुंची थी, जो अब करीब 100% तक पहुंच चुकी है। जल जीवन मिशन के तहत बीते 1.5 साल में असम में 2.5 लाख से ज्यादा घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया है।

ऐतिहासिक बोडो समझौते से अब असम का एक बहुत बड़ा हिस्सा शांति और विकास के मार्ग पर लौट आया है। समझौते के बाद हाल में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पहले चुनाव हुए, प्रतिनिधि चुने गए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter