आपसी रंजिश का मामला: वाराणसी में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या,आरोपी फरार
आपसी रंजिश का मामला: वाराणसी में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के छोटे लालपुर स्थित मस्जिद के पास शनिवार को पुरानी रंजिश के मामले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह घटना से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है।

मृतक की पहचान शाहिद इकबाल जबकि आरोपी की पहचान जुगनू के रूप में हुई है। आरोपी मृतक का पड़ोसी है। उधर, वारदात की सूचना के बाद एसएसपी अमित पाठक, फॉरेंसिक और डॉग स्क्विल्ड की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि शाहिद ने कुछ साल पहले आरोपी जुगनू के पिता की हत्या की थी।

परिजनों और पड़ोसियों से पुलिस जानकारी लेने में जुटी

सीओ अभिमन्यु मांगलिक ने मृतक और आरोपी के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। जुगनू का आपराधिक इतिहास भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरीद उर्फ ​​जुगनू के पिता मजीद की दो दशक पहले शाहिद ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शाहिद सोशल वर्क करता था। वहीं जुगनू कोर्ट में आउट साइडर का काम करता था। सम्भव तो पुराने रंजिश में शनिवार सुबह घर पर बातचीत के दौरान विवाद के बाद अचानक गोली चली जाएगी।

 

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter