आबकारी टीम ने कंजर डेरा पर दबिश देकर पकड़ी 1 लाख 31 हजार की शराब

दतिया. गोराघाटा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी िस्थत कंजर डेरा पर आबकारी टीम ने दबिश देकर भारी मात्रा में लहान और महुआ नष्ट करवाया । विभाग ने वहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब भी जप्त की है। उप चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को गोराघाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम गढ़ी के कंजर डेरा पर दबिश के दौरान आबकारी टीम को देखकर वहां अवैध शराब बनाने वाले कंजर भाग खड़े हुए । टीन ने कंजर डेरों पर रखे 2200 किलोग्राम गुड लहान को नष्ट किया । 75 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई । बरामद शराब व सामान की कुल कीमत 1 लाख 31 हजार 950 रुपये बताई गई है।

जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब पकड़ने को लेकर सक्रिय है। इसके मद्देनजर लगातार दबिश दिए जाने से भारी मात्रा में अवैध शराब, लहान और महुआ जप्त किया जा रहा है। अभी तक ्25 लाख से ज्यादा की कच्ची शराब और लहान जप्त किया जा चुका है। इसके चलते शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इस अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस सहित आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम भी बनाई गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव वाले क्षेत्र सहित दतिया जिले में सतत् निगरानी रखी जा रही है। इसके जहां असामाजिक तत्वों पर रोकथाम लगेगी वहीं जिले के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter