इस साल US स्पेलिंग B के 11 फाइनलिस्टों में 9 भारतीय मूल के बच्चे हुए शामिल

वाशिंगटन : अमेरिका हर साल आयोजित होने वाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 11 फाइनलिस्ट में से नौ भारतीय मूल के हैं। आगामी आठ जुलाई को प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चैंपियन टाइटल के लिए ये सभी हिस्सा लेंगे।

स्कि्रप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2008 से लगातार भारतीय मूल के अमेरिकी बच्चे इस प्रतियोगिता को जीतते आ रहे हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से अंग्रेजी के कठिन व जटिल शब्दों की स्पेलिंग पूछी जाती है। इसके लिए दो से ढाई मिनट का समय निर्धारित होता है। एक गलत स्पेलिंग प्रतिभागी को बाहर कर सकती है।

प्रतियोगिता के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर माइकल दुर्निल ने शुभकामना देते हुए बताया, ‘2021 स्कि्रप्स नेशनल स्पेलिंग बी के लिए फाइनलिस्ट के नामों की घोषणा करते हुए हमें अच्छा लग रहा है।

इन समूहों ने अपनी योग्यता साबित की है।’ 2018 स्कि्रप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के विजेता भारतीय अमेरिकी कार्तिक नेम्मानी थे।

वर्ष 2017 में भारतीय अमेरिकी छात्रा अनन्या विनय ने प्रतियोगिता जीती थी। 20 सालों से स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतीय अमेरिकियों का वर्चस्व रहा है। जबकि अमेरिकी जनसंख्या का मात्र एक फीसद ही भारतीय अमेरिकी समुदाय है।

2020 में यह प्रतियोगिता कोरोना महामारी के कारण रद कर दी गई थी लेकिन 2019 में आठ चैंपियन थे। इसमें से सात भारतीय अमेरिकी थे। 1999 से लेकर अब तक 26 भारतीय अमेरिकी चैंपियनों ने इस प्रतियोगिता में देश का नाम ऊंचा किया है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter