उज्जैन में लव जिहाद : हिंदू नाम बताकर की दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म, तेजाब डालने की धमकी भी दी

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शहर के वीडी क्लाथ मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली एक युवती से मार्केट में ही काम करने वाले युवक इरफान उर्फ शौकत खान ने ऋषभ नाम बताकर दोस्ती कर ली।

इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। एक साल बाद युवती को असलियत पता चली तो उसने संबंध तोड़ लिए। इससे वह युवती पर दबाव बनाने लगा। उस पर तेजाब डालने की धमकी भी देता रहा। इस मामले की युवती ने महिला थाने में शिकायत की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच की जा रही है। जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा। 

युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी
युवती ने आरोप लगाया, जब आरोपी शौकत को पता चला तो उसने मुझ पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी।एसआई ऋतु सिकरवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, महिला थाने में धर्म बदलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पीड़ित के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter