उमा भारती एवं कैलाश विजयवर्गीय ने की पीठ पर पूजा अर्चना

दतिया.पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का सोमवार दोपहर हैलीकाप्टर से दतिया हवाई पट्टी पर उतरे। दतिया आगमन पर क्षेत्रीय सांसद संध्या राय एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने नेताद्वय का स्वागत किया।

हवाई पट्टी से नेता द्वय उमा भारती एवं कैलाश विजयबर्गीय सीधे मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने वनखंडेश्चर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इसके बाद नेता द्वय ओरछा रवाना हो गया। इस दौरान भाजपा के नेतागण मौजूद रहे।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter