‘ओलंपिक में तीनों गोल पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों ने किए’- ट्वीट पर बुरी तरह ट्रोल कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, BJP ने किया पलटवार

चंडीगढ़ : टोकियो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से किए गए ट्वीट के बाद वह ट्रोल हो गए। कैप्टन ने अपने बधाई संदेश में क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ तीन गोल करने वाले दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह और हार्दिक सिंह (तीनों पंजाब से) का जिक्र किया।

कैप्टन की ओर से पंजाब के खिलाड़ियों का जिक्र करना लोगों को पसंद नहीं आया। लोगों ने कैप्टन को जम कर खरी-खरी सुना दी। हयात ने ट्विट किया, हद कर दी। इसमें भी पंजाबी, हिंदू और मुस्लिम कर दिया।

सीधे भारतीय कह देते। जबकि हितेश ने लिखा भारतीय महिला व पुरुष हाकी टीम को कोई स्पांसर नहीं कर रहा था, तब ओडिशा के नवीन पटनायक सामने आए और सारे खर्च और ट्रेनिंग का इंतजाम किया। अब पंजाब के मुख्यमंत्री क्रेडिट लेने के लिए आ गए।

दो साल सेना में सेवा कर चुके हैं, लेकिन इनकी आंख पर प्रांतवाद की पट्टी चढ़ी हुई है। इन्हें बस टीम में पंजाबी खिलाड़ी दिख रहे हैं। ‘और तो और’ ने तो चक दे इंडिया के शाहरुख खान का डायलाग का जिक्र किया, जिसमें शाहरुख खान ने कहा था, मुझे किसी स्टेट का नाम सुनाई नहीं देता है। सुनाई देता है तो केवल एक नाम, इंडिया।

यही नहीं राजनीतिक लोगों ने भी कैप्टन को आड़े हाथों लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा कैप्टन साब, जब आप सेना में थे तो सबसे ज्यादा गोली कौन सा राज्य चलाता था।

प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लिखा, इतने सालों से हम यही विश्वास करते आ रहे थे कि अंग्रेजों ने हमें बांटों और राज करो की रणनीति की तहत गुलाम बनाकर रखा था। पर सच्चाई यह है कि हमारे राजनेताओं ने स्थिति और खराब कर रखी है

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter