कंप्यूटर बाबा से कांग्रेसी नेताओं ने जेल में की मुलाकात, नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह
कंप्यूटर बाबा से कांग्रेसी नेताओं ने जेल में की मुलाकात, नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह

सार

कंप्यूटर बाबा पर गोशाला की जमीनों पर कथित रूप से अवैध रूप से लेनें के आरोप हैं, इसे ढहाने गए जिला प्रशासन का विरोध करने पर रविवार को बाबा की हुई थी गिरफ्तारी …

विस्तार

इंदौर जिला प्रशासन की अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है। इसी प्रकार कथित तौर पर अवैध निर्माण गिराने में अवरोध डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कंप्यूटर बाबा से कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। हालांकि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपनी व्यस्तताओं के कारण उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। उन्होंने कंप्यूटर बाबा की गिरफ्तारी को राजनीतिक मोड़ से की गई कार्रवाई बताई है। ध्यान रहे कि शिवराज सिंह सरकार में राज्यमंत्री रहे कंप्यूटर बाबा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और उनके पक्ष में एक जमकर प्रचार भी किया था।

कंप्यूटर बाबा कौन हैं

लोगों के लिए कौतूहलपूर्ण नाम के स्वामी कंप्यूटर बाबा हिंदू संत हैं। उनका असली नाम नामदेव दास त्यागी है, लेकिन अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति विशेष रुचि के कारण वे अपने भक्तों के बीच ‘कंप्यूटर बाबा’ के नाम से विख्यात हैं। दिगंबर अखाड़े के संत कंप्यूटर बाबा अपनी अध्यात्मिक यात्रा के साथ-साथ राजनीतिक संबंधों के कारण भी चर्चा के केंद्र में रहते हैं। पर्यावरण के प्रति अपना विशेष अनुराग रखने के कारण भी वे लोगों के बीच बहुत सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं।

वर्तमान में वे ‘मां नर्मदा, मां क्षिप्रा, मां मंदाकिनी ट्रस्ट’ के चेयरमैन हैं। 2018 में वे शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री भी बने हुए हैं। हालांकि, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने शिवराज सिंह सरकार का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार भी किया था।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!