कमल नाथ सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह ने कहा- ग्वालियर का नाम झांसी की रानी पर हो

इंदौर: मध्य प्रदेश की कमल नाथ सरकार में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा ने ग्वालियर और इंदौर शहर का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने ग्वालियर शहर का नाम झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर, जबकि इंदौर का नाम अहिल्याबाई के नाम पर रखने की बात कही है। वर्मा ने कहा कि इंदौर की पहचान अहिल्याबाई से है। इस नाम पर किसी को आपत्ति भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों के पाठ्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा शामिल करने के अलावा देश से दगा करने वालों का उल्लेख भी करना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी इतिहास जान सके। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter