कर्नाटक: दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस में बिना बयान दर्ज करे छोड़ा शहर, केस कमजोर होने की संभावना

यादगिर : कर्नाटक के यादगिर जिले में यौन हमले की पीड़िता ने सामने आकर सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि बस की प्रतीक्षा करने के दौरान आरोपितों ने एक कार में अपहरण किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अपराधियों द्वारा पीड़िता को निर्वस्त्र किए जाने, मारपीट करने और यौन हमला किए जाने का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शायद एक साल पहले की है,

लेकिन इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने निर्भया अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और उनके खिलाफ अपहरण के आरोप भी लगाए हैं। पीड़िता रास्तापुरा रोड पर बस का इंतजार कर रही थी कि उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया और कान्याकोल्लुर रोड के पास एक खेत में उसे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

वीडियो में दिख रहा है कि चार से पांच लोगों ने निर्वस्त्र करने के बाद गन्ने से उसकी पिटाई की। अंधेरे में वह आरोपितों से दया की भीख मांग रही है। आरोपितों ने उससे कहा कि कोई भी उसे बचाने के लिए यहां नहीं आ रहा है। उन्होंने खो गए 14000 रुपये के बारे में भी बात की। वीडियो शूट करने के लिए आरोपितों ने मोबाइल टार्च और वाहन की रोशनी का इस्तेमाल किया। आरोपितों ने पीड़िता के साथ सेल्फी भी ली।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter