काबुल की जेल में बंद केरल की महिला की मां ने मदद की गुहार लगाई

तिरुवनंतपुरम : केरल की महिला निमिषा फातिमा एक हमले में अपने पति की मौत के बाद से अफगानिस्तान की एक जेल में बंद है। महिला का पति आतंकवादी संगठन आइएस का सदस्य था। काबुल पर तालिबान के नियंत्रण के बाद फातिमा की मां ने सोमवार को कहा कि वह अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उनकी बेटी को भारत वापस लाने का प्रयास करेगी। फातिमा की मां बिंदु संपत ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या करें। मेरा मानना है कि वह अब भी वहां (काबुल में) जेल में है।

मैं केंद्र सरकार से उसे भारत वापस लाने की अपील करती हूं।’ उन्होंने कहा कि यह एक मां का दर्द है.. यह आपात स्थिति है। संपत ने कहा कि वह केंद्र सरकार के अधिकारियों को लगातार ईमेल भेजती रही हैं और विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन के कार्यालय से भी संपर्क किया जो केरल के ही हैं।

उन्होंने अपनी बेटी को भारत वापस लाने और देश के कानून के अनुसार सुनवाई किए जाने के अनुरोध को लेकर उनसे हस्तक्षेप का अनुरोध किया। निमिषा इस्लाम स्वीकार करने से पहले हिंदू थी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter