दतिया. भाजपा के दो दिवसीय नगर मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को स्थानीय निजी कॉलेज में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान सिंह कुशवाह ने की। गृहमंत्री डाॅ.मिश्रा ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता की मेहनत का फल है कि आज भाजपा पूरे भारत वर्ष में सबसे बड़ी पार्टी है। दिन भर चले प्रशिक्षण वर्ग में काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर अशोक दांतरे, राजीव सौलंकी, मधुसूदन भदौरिया, राकेश गुप्ता आदि प्रमुख वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं जाॅली शुक्ला ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, विपिन गोस्वामी, प्रशांत ढे़गुला, पुनीत टिलवानी, अक्कू दुबे, रितु भदौरिया, परशराम शर्मा, रोहित श्रीवास्तव, रंजना भटनागर, गुड्डा खान, सुरेन्द्र वर्मा सहित नगर मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
