नईदिल्ली । कुंभ स्नान कोरोना संक्रमण के दौर में श्रद्धालुओं की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। जो लोग कुंभ से वापिस लौटकर आ रहे हैं। उनमें से अधिकांश संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार का कुंभ अब आस्था पर भी भारी नजर आ रहा है। इसे लेकर पूर्व में भी कई मांगें की जा चुकी हैं। लेकिन अब कुंभ को लेकर बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रानौत ने भी पीएम मोदी को ट्वीट किया है।
अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर कंगना कभी किसी पर तंज कसती हैं तो कभी किसी के सपोर्ट में ट्वीट करती हैं। इसके साथ ही वो अक्सर देश-दुनिया से जुड़े हर समसामयिक मुद्दे पर भी अपनी राय रखती हैं। अब कंगना रणौत ने रमजान में होने वाले मिलन समारोह पर रोक लगाने की बात कही है, जिसके बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। इसके बाद कंगना रणौत ने पीएम मोदी से अपील करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी, कृपया आपसे निवेदन है कि कुंभ मेला के बाद रमजान में होने वाले मिलन समारोह पर भी पाबंदी लगाई जाये। हालांकि, कंगना का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं दे रहा है।
हाल ही में कंगना रणौत ने महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन को लेकर भी एक मीम शेयर किया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार का ये फैसला कंगना को कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक शेड नजर आ रहा है जो हर तरफ से खुला है। उसमें एक दरवाजा लगा है और सामने से उसमें कुंडी लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘महाराष्ट्र का लॉकडाउन में ऐसा ही है।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म ‘थलाइवी’ 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ में भी नजर आने वाली हैं।


